फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों में छिपाकर शराब की सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
होली पर सब्जियों में छिपाकर ट्रक में ले जाई जा रही 156 पेटी अवैध शराब आबकारी टीम ने सिहानी गेट पुलिस के साथ पकड़ी है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आबकारी इंस्पेक्टर केपी यादव ने बताया कि शराब हरियाणा में करनाल से लाई जा रही थी।

अरुणाचल प्रदेश में यह शराब बिक्री के लिए वैध थी, लेकिन तस्कर इसे महंगे दामों में बेचने के लिए मेरठ ले जा रहे थे। पकड़ा गया तस्कर शनि निवासी दिल्ली है। आरोपी ने बताया कि होली के मद्देनजर शराब की डिमांड बढ़ गई है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीन लाख रुपये है।

इंस्पेक्टर ने बताया कि एक सूचना पर आरोपी शराब तस्कर को एनएच-58 पर मोरटा चौकी क्षेत्र से पकड़ा गया है। अन्य तस्करों की भी तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें