तीन दिन से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती था, परिवार में कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। तीन दिनों से दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सेल्फी ब्वाय कुणाल की मौत हो गई है। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा है। कुणाल के पिता गजेंद्र ने बताया कि कुणाल वेंटिलेटर पर था। सोमवार देर रात डाक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को उसका शव गाजियाबाद लाया गया।
बता दें कि संजयनगर ए ब्लॉक निवासी कुणाल वह देहरादून पब्लिक स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। शनिवार शाम वह दो दोस्तों के साथ गुलधर रेलवे स्टेशन गया था, जहां स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर तीनों चढ़कर सेल्फी ले रहे थे।
इस दौरान कुणाल ओवर हेड इलेक्ट्रिक वायर (ओएचई) की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया था। पहले उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था।गजेंद्र नोएडा की एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। कुणाल से छोटी उनकी एक बेटी है।
इन जगहों पर सेल्फी लेने से बचें
ट्रेन और बसों की छत, नदी किनारे, ऊंची बिल्डिंगों की छत, घरों की बालकनी, चलती बाइक, कार और ट्रेन, फ्लाईओवर, हाईवे पर खडे़ होकर, पॉल पर चढ़कर और ऐसी हर जगह जहां से जान जाने का खतरा हो।