फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तान करते रहे चेकिंग, चेन लूट ले गए बदमाश

Wed, 29 Mar 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/साहिबाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शालीमार गार्डन 150 फुटा रोड पर चौकी से चंद कदम की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने खरीदारी करने जा रही महिला से चेन लूट ली। वारदात ठीक उस समय हुई जब एसएसपी शिप्रा सनसिटी में चेकिंग कर रहे थे। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन 150 फुटा रोड निवासी चंद्री कुंवर यहां परिवार के साथ रहती हैं। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह खरीदारी करने के लिए पास की मार्केट जा रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों आए और पीछे बैठे युवक ने झपट्टा उनकी चेन लूट ली।

वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भोपुरा रोड की ओर फरार हो गए। महिला ने बताया कि कोई भी युवक उनकी मदद को सामने नहीं आया। सभी तमाशबीन बने रहे।

खास बात यह रही कि घटना ठीक उसी समय हुई जब एसएसपी शिप्रा सनसिटी में पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे।  एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर बदमाशों की तलाश की जा रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें