फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला सिपाही का शव, हत्या की आशंका

Mon, 18 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर पुलिस लाइंस में तैनात सिपाही जितेंद्र सिंह (45) का शव रविवार सुबह सुचेतापुरी कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सिपाही के सिर में चोट के निशान हैं, जिससे हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस रेल की चपेट में आकर मौत होना मान रही है।
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह गाजियाबाद सदरपुर का रहने वाले थे और पत्नी बबली और दो बच्चों उत्कर्ष व याक्षी के साथ मोदीनगर कोतवाली अंतर्गत सुचेतापुरी कालोनी में रहते थे। मृतक के बड़े भाई रवींद्र सिंह हेड कांस्टेबल हैं और मुजफ्फरनगर पुलिस लाइंस में तैनात हैं।

रवींद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात नौ बजे जितेंद्र घर से टहलने के लिए निकले थे। उनके देर रात तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब सात बजे जितेंद्र सिंह का शव कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंकने की आशंका जता रहे हैं। मृतक के भाई रवींद्र कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि असलियत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगी।

सिपाही की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक शाहजहांपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान राजकुमार मलिक के परिवार में रिश्तेदार थे। इस कारण शाहजहांपुर गांव में भी मातम छाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें