फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा पर चलाई गोली पड़ोसी को लगी

Thu, 11 May 2017 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजियाबाद
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन

विज्ञापन
अंजलि विहार कालोनी में बड़ी बहन के देवर द्वारा छोटी बहन को फुसलाकर ले जाने से नाराज साले ने जीजा पर फायरिंग कर दी। गोली पड़ोसी युवक के पैर में लग गई। घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सास और साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अंसार विहार कालोनी में एक महिला परिवार के साथ रहती है। उसकी बड़ी बेटी की शादी अंजलि विहार निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि 15 दिन पूर्व युवक का छोटा भाई अपनी भाभी की बहन को फुसलाकर ले गया। परिजनों ने उसके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


शाम करीब पौने दस बजे महिला, उसका बेटा और दो अज्ञात युवक अंजलि विहार कालोनी स्थित महिला के दामाद के घर पहुंचे। जहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई। हंगामा होता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच महिला के बेटे ने अपने जीजा पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली वहां खडे़ कालोनी के ही सुलतान उर्फ मोटा के पैर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। लोनी कोतवाली एसएचओ ओपी चौधरी का कहना है कि आरोपी महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दो अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें