फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन से हटाईं झुग्गियां

Wed, 24 Aug 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
अत‌िक्रमण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आवास एवं विकास परिषद (आविप) ने मंगलवार को वसुंधरा सेक्टर-2, 4 और 6 में सरकारी भूमि पर बसी झुग्गियों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान झुग्गी वालों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस बल के आगे उनकी एक न चली।  इस दौरान करीब 750 झुग्गियों को ध्वस्त किया गया।मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे आवास एवं विकास परिषद की टीम पुलिस बल के साथ सेक्टर-4 में पहुंची।
विज्ञापन


दो जेसीबी लगाकर झुग्गियों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई शुरू होते ही झुग्गी वालों में हड़कंप मच गया। लोग झुग्गियों से अपना सामान बाहर निकालने लगे। सेक्टर-2 और तीन में कार्रवाई करते हुए टीम सेक्टर-6 पहुंची। वहां पर भी कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन टीम पर कोई असर नहीं हुआ। परिषद ने करीब छह एकड़ भूमि को कब्जामुक्त कराया।

इस दौरान अधिशासी अभियंता राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता एसपी राय और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आवास एवं विकास परिषद के अधिशासी अभियंता मो. अली सफदर ने बताया कि वसुंधरा में लोगों ने परिषद की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। बुधवार को भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महिला से अधिकारियों की हुई नोकझोंक
कार्रवाई के दौरान ग्रीन बेल्ट पर स्कूल चलाने वाली एक महिला से अधिकारियों की नोकझोंक हो गई। महिला सुदर्शना देवी का कहना था कि वह ग्रीन बेल्ट की जमीन पर बच्चों का स्कूल चलाती हैं। उन्होंने नगर निगम से परमिशन ली है, लेकिन अधिकारियों ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।

कार्रवाई नहीं रुकते देख महिला की तबीयत बिगड़ गई। उनके परिजनों ने उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला ने अवैध रूप से ग्रीन बेल्ट पर कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें