मंगलवार को अंबरपुर गांव के कारचोब व्यापारी आजम खां और एक अन्य घर से बदमाश चार लाख का माल लूट ले गए। पुलिस ने चोरी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। भोजीपुरा इलाके के गांव अंबरपुर निवासी कारचोबी व्यापारी आजम खां का गांव मे अभयपुर अग्रास रोड पर मकान है। सोमवार की रात वह अपनी पत्नी गुड्डी के साथ बरामदे में सो रहे थे। पिता दौलत खां छत पर आजम खां की मां सुगरा और बहन कासमीन घर के आंगन में सो रही थीं। परिजनों के मुताबिक रात में करीब दो बजे छह नकाबपोश बदमाश पड़ोसी सुल्तान खां के मकान की छत के सहारे आजम के घर में घुस आये। उन्होंने परिवार वालों को असलहों के बल पर बंधक बनाकर दो कमरों की दरवाजे खोल लिए। बदमाश कमरे की अलमारी में रखे एक लाख 25 हजार नकद व दो जोड़ी पान हार, एक जोड़ी कुंडल, एक सोने का पैंडिल, दो जोड़ी जेबरी, एक जोड़ी पायल चार मोबाइल ले गए। बदमाश सुल्तान के घर के पास अपनी प्लेटीना मोटर साइकिल संख्या यूपी 25 बीई 2128 छोड़ गये। इसके बाद बदमाश गांव के ही दिलावर खां के घर में घुसे। उसके घर 35 हजार रुपया नकद और दिलावर के भांजे आरिफ खां निवासी कोसी थाना शाहबाद जनपद रामपुर की बाइक ले गये। दोनों गृहस्वामियों को सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई। डकैती की अफवाह पर एसपी देहात यमुना प्रसाद एसओ जेपी यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसओ ने बताया कि गृहस्वामी की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मौके से जो बाइक मिली है, वह गोपालपुर गांव के राममूर्ति पुत्र लालता प्रसाद गंगवार की है। बदमाश घटना की रात को ही चोरी करके लाए थे।