फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वाहन चोर गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Fri, 22 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
‌गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोर गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। हालांकि गैंग सरगना भाग निकला।
विज्ञापन


लोनी सीओ अनिल यादव ने बताया कि खन्ना नगर कालोनी गेट नंबर एक से पकड़े गए वाहन चोरों की पहचान नदीम, साहिल, शाद निवासी जमालपुरा, शाहरुख और आदिल निवासी अशोक विहार कालोनी के रूप में हुई है।

चोरों ने बताया कि गैंग लीडर वसीम बाइक चोरी करके लाता था। उनका काम वसीम की बताई जगह पर बाइक पहुंचाना होता था। इसके लिए उन्हें 500 से 700 रुपये मिलते थे। दूसरी तरफ, चोरों के परिजन बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे लोनी कोतवाली पर जमा हुए और आरोपियों को निर्दोष बताते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


उनका आरोप था कि पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी तो उनके बेकुसूर लड़कों को फंसा रही है। इसके अलावा लोनी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एसएलएफ वेद विहार की पुलिया से सुब्हान खान और पंकज निवासी संत नगर कालोनी लोनी को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की बाइक बरामद की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें