फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आएगी लखनऊ फोरेंसिक टीम

Fri, 22 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
Himanshi Kashyap
विज्ञापन
बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए लखनऊ की फोरेंसिक एक्सपर्ट्स टीम शुक्रवार को गाजियाबाद आएगी। माना जा रहा है कि टीम सुबह 10 बजे तक आ जाएगी।
विज्ञापन


सीओ द्वितीय और केस के आईओ मनीष मिश्रा ने बताया कि उन्होंने जांच को भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट जल्दी भेजने के लिए फोरेंसिक लेबोरेट्री के डायरेक्टर को पत्र भेजा है। अगले सप्ताह तक जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

बता दें कि छह अप्रैल को बसपा नेता हीरालाल कश्यप की बेटी हिमांशी कश्यप की सिर में गोली लगने से मौत हो गई थी। नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटा डासना जेल में बंद हैं। जांच का मुख्य बिंदु यह है कि हिमांशी ने खुद को गोली मारी या किसी और ने उसे गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें