परिवहन विभाग में मंगलवार को नए डीएल बनने में परेशानी हुई। सर्वर में फिर से तकनीकी गड़बड़ी शुरू हो गई, जिसकी वजह से नए डीएल बनवाने के लिए फीस नहीं कट पाई। जिन आवेदकों ने पहले फीस जमा करा दी थी, उन्हीं का बायोमैट्रिक प्रक्रिया हुई।
आरटीओ कार्यालय में बीते पांच दिनों सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी है। जिस कारण लोगों के डीएल नहीं बन पा रहे हैं। अधिकारियों ने दावा किया था कि मंगलवार से सब कुछ ठीक हो जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को जब लोग डीएल बनवाने केलिए पहुंचे तो सर्वर सही से काम नहीं कर रहा था। काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन किसी की भी न तो फीस कटी और न ही बायोमैट्रिक प्रक्रिया हुई।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक फीस ऑनलाइन काटी जाती है। बीएसएनएल की लीज लाइन में गड़बड़ी आ गई, जिसके कारण फार्म जमा होने के बाद भी फीस नहीं कटी। केवल उन्हीं लोगों के डीएल बने जिन्होंने पूर्व में फीस जमा करा दी थी।