फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन भवन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे असामाजिक तत्व, एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
रेलवे रोड स्थित जैन भवन में अज्ञात लोगों द्वारा जबरन घुसकर दहशत फैलाने का आरोप लगा है। इस मामले में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा टोहाना के सदस्यों ने मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में सभा के सदस्यों ने कहा कि देर रात्रि जैन भवन के सामने सड़क पर काफी असामाजिक लोग मौजूद थे। जिसमें कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने जैन भवन का दरवाजा तोड़कर जैन भवन में प्रवेश किया। इस दौरान वहां तीन जैन साध्वियां मौजूद थी जो इस घटना के बाद दहशत में आ गई। इसी दौरान वे लोग भागते हुए दूसरे गेट से बाहर निकल गए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि इन असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि ऐसी घटना भविष्य में न हो तथा ऐसे लोगों पर अंकुश लगाया जा सके। इस घटना से जहां आस-पास के लोगों में दहशत का माहौल है वहीं समाज के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर सुशील जैन, बजरंग जैन सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

जैन भवन का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे असामाजिक तत्व
एसडीएम को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग


13एफटीबीपी20 : टोहाना में एसडीएम को ज्ञापन देते हुए जैन समाज के लोग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें