फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बिकने से परेशान महिलाओं ने पुलिस ऑफिस घेरा

Mon, 07 Nov 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नासिरपुर क्षेत्र की महिलाओं ने अवैध रूप से बिक रही शराब पर रोक लगाने के लिए सोमवार को पुलिस ऑफिस का घेराव कर जमकर हंगामा किया। उन्होंने एसएसपी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसएसपी ने सिहानी गेट पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में काफी समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। थाने में और चौकी में कई बार इस बार शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। आरोप है कि बच्चों को भी अवैध शराब की लत लगाई जा रही है।

उन्होंने क्षेत्र की चौकी पर तैनात पर कई पुलिसकर्मियों पर भी शराब की बिक्री में मिलीभगत करने का आरोप लगाया है। महिलाओं को कहना है कि पुलिस का संरक्षण होने के कारण विरोध करने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देेते हैं।
विज्ञापन


जिला पुलिस पर इससे पहले भी शराब के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। नंदग्राम, कालका गढ़ी, कल्लू पुरा, जटवाड़ा, मोहल्ला पच्छादान, मालीवाडा, पक्का तालाब, भाटा नंबर पांच समेत कई एरिया में अवैध शराब की बिक्री का आरोप लगाकर क्षेत्र की महिलाएं हंगामा कर चुकी हैं।

उन्होंने अवैध शराब के पीने से कई लोगों की मौत होने का दावा भी किया था। हालांकि इसे बाद कई क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक भी लगाई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें