फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में फंदे पर लटके मिले संतोष देवी हत्याकांड के आरोपी

Fri, 18 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सिरसा जेल की बैरक नंबर तीन में बंद थे दोनों आरोपी, हिसार सेंट्रल जेल अधीक्षक करेंगे जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिब्बनपुरा में हुई संतोष देवी हत्याकांड में आरोपी भतीजे अंकित और उसके दोस्त केशव का शव बृहस्पतिवार सुबह जेल की लाइब्रेरी में फंदे पर लटका मिला। दोनों 31 जनवरी को हुई हरियाणा के गोशाला मोहल्ला निवासी विनोद के पुत्र कबीर (6) की हत्या के मामले में जेल में बंद थे।
विज्ञापन


दोपहर में घटना की सूचना जेल प्रशासन ने पुलिस को दी। न्यायाधीश विरेन कादयान की मौजूदगी में पुलिस ने जेल अधिकारियों का बयान दर्ज किया है। एडीजीपी जेल सुधीर चौधरी ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। हिसार सेंट्रल जेल अधीक्षक सुरेंद्र गोदारा को जांच सौंपी गई है। 

शुक्रवार सुबह हरियाणा एंड पंजाब हाईकोर्ट के जस्टिस रामेश्वर मलिक सिरसा जेल का निरीक्षण करेंगे। जेल प्रशासन के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह बैरक खुली तो अंकित और केशव जेल में बने स्कूल में पहुंचे। स्कूल स्थित लाइब्रेरी में दोनों ने चादर से दो पंखों पर फंदा बनाया और गले में डाल लिया।
विज्ञापन


इसी दौरान एक हवालाती लाइब्रेरी की तरफ गया तो गेट बंद मिला। उसने गेट खोला तो अंकित और केशव के शव फंदे से लटक रहे थे। अंकित और केशव के शवों को अस्पताल में रखवाया गया है, जहां चार डॉक्टरों का बोर्ड  शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करेगा।

पुलिस के मुताबिक, तीन फरवरी को पुलिस ने कबीर की हत्या के आरोप में  अंकित निवासी गोशाला मोहल्ला और केशव निवासी थेहड़ मोहल्ला को गिरफ्तार किया था। पांच फरवरी से ही अंकित और केशव सिरसा जेल में बैरक नंबर तीन में बंद थे।

नशीली गोलियां खाकर दी जान
सिरसा। जिला जेल में बुधवार रात मोहम्मद अली  ने अधिक मात्रा में नशीली गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। वह यूपी के मुरादाबाद का रहने वाला था, पशु तस्करी के आरोप में जेल में बंद था।

बुआ संतोष देवी हत्याकांड में थे आरोपी, रिमांड पर लेने वाली थी पुलिस
गाजियाबाद। अंकि त और केशव पर 23 जनवरी को शिब्बनपुरा में हुई संतोष देवी (50) की हत्या का भी आरोप था। संतोष देवी अंकित की बुआ थीं, उनकी हत्या गला दबाकर की गई थी। एसएचओ सिहानी गेट ने तीन दिन पहले खुलासा किया था कि अंकित और केशव ने लूट के इरादे से संतोष देवी की हत्या की थी। पुलिस की एक टीम आरोपियों से पूछताछ करने सिरसा गई थी, जल्द ही दोनों को रिमांड पर लेने का दावा भी एसएचओ ने किया था। संतोष देवी के पति बालेश्वर शर्मा और बेटा अमित दिल्ली बुराडी में फैक्ट्री चलाते हैं, जिसमें मशीनों में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें