फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर हत्याकांड मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Sun, 11 Jun 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
woman arrested - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के शहीद नगर में दस वर्षीय बालक समीर की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी अब्बास की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। उधर रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से समीर की मौत होना आया है। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में शनिवार देर रात समीर का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। ऐहतियातन मोहल्ले में पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 10 बजे शहीद नगर से सीमापुर जाने वाले मार्ग से मुख्य आरोपी अब्बास की पत्नी जन्नती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह अपने किसी रिश्तेदार की मदद से गाजियाबाद से भागने की फिराक में थी। पुलिस ने जन्नती के छह रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर फरार चल रहे अन्य तीन आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है।

एएसपी ने यह भी बताया कि समीर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का कारण दम घुटना आया है। रिपोर्ट के मुताबिक शव करीब चार दिन पुराना था। इससे लग रहा है कि आरोपियों ने पांच जून को अपहरण कर रात में गला दबाकर समीर की हत्या की होगी। इसके बाद शव को छिपाने के लिए घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि समीर के बाएं कान और सिर में चोट के निशान मिले हैं, लेकिन वह इतने गंभीर नहीं हैं कि जिससे मौत हो जाए। आशंका है कि समीर हत्या से पहले अब्बास के किसी बेटे ने समीर के कान पर थप्पड़ मारा होगा, जिससे दीवार या जमीन से टकराकर वह बेहोश हो गया होगा। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी हो। समीर के गले की हड्डी टूटी हुई थी।

 बता दें कि शहीद नगर में रहने वाले इमरान के 10 वर्षीय बेटे समीर का शव शनिवार को पड़ोसी अब्बास चौधरी के घर में मिला था। आरोपियों ने शव को घर में ही दफना दिया था। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी अब्बास चौधरी, उसकी पत्नी जन्नती, बेटे इकबाल, सोनू और डब्बू इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।      

परिवार के फंसने के डर से शव को घर में दबाया      
पुलिस की पूछताछ में अब्बास चौधरी ने बताया है कि पांच जून की रात में उसने घर के चौथी मंजिल पर समीर का शव देखा। पूरे परिवार के फंसने के डर उसने शव को घर में ही दफना दिया।     

शहीद नगर चौकी पर परिजनों का हंगामा      
समीर की हत्या में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर रविवार सुबह 11 बजे ने शहीद नगर पुलिस चौकी पर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें बताया कि मामले की आरोपी जन्नती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

जल्द ही अन्य तीनों फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर समीर के चाचा मोहम्मद गुफरान ने कहा कि जल्द ही यदि पुलिस अन्य तीनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।       

शव यात्रा में उमड़ी भारी भीड़      
शहीद नगर में शनिवार रात करीब 10:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद समीर का शव घर पहुंचा। इसके बाद घर के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रात करीब 11:30 बजे पुलिस की मौजूदगी में शालीमार गार्डन स्थित कब्रिस्तान में शव को सुपुर्द-ए- खाक कर दिया गया।     
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें