फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में शराबियों का हंगामा, कार के शीशे तोड़े

Tue, 20 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मोदीनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली परिसर में रविवार रात तीन शराबी युवकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों से अभद्रता की और कोतवाली परिसर में खड़ी एक वैगनआर कार के शीशे तोड़ डाले। खास बात यह रही कि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। काफी देर बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों को किसी तरह काबू कर हवालात में डाला।
विज्ञापन


रविवार रात पुलिस ने महेंद्रपुरी कट के पास आपस में झगड़ रहे तीन शराबी युवकों को पकड़ा और कोतवाली ले आई। यहां युवकों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। सूत्रों का कहना है कि युवकों ने कोतवाली परिसर में सिपाहियों से अभद्रता की और उनसे डंडा छीनकर परिसर में खड़ी एक वैगनआर के शीशे तोड़ डाले।

यह वैगनआर कार पिछले दिनों पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में पकड़ी थी। शराबियों की यह हरकत करीब 20 मिनट तक चली, लेकिन पुलिस वाले मूकदर्शक बने खड़े रहे। बाद में कोतवाली परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर तीनों को युवकों को पकड़कर हवालात में डाला।
विज्ञापन


मामले में एसएचओ अशोक कुमार विक्रांत का कहना है कि अनमोल निवासी कंकरखेड़ा मेरठ, कपिल निवाड़ी और कन्हैया बेगमाबाद मोदीनगर को सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धारा में गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें