फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मिनट में 10 लाख रुपये के मेमोरी कार्ड चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Thu, 10 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : demo
विज्ञापन
एक चोर ने आरडीसी स्थित नामी कंपनियों के मेमोरी कार्ड की शॉप से महज तीन मिनट में 10 लाख के मेमोरी कार्ड चोरी कर लिए हैं। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, हालांकि चोर का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।शॉप संचालक जितेंद्र अग्रवाल निवासी विवेकानंदनगर ने बताया कि उनकी आरडीसी स्थित दुर्गा टावर में शॉप है।
विज्ञापन


वह एचपी, सैन डिस्क और सैमसंग आदि कंपनियों की मेमोरी कार्ड केडिस्ट्रीब्यूटर हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह शॉप पर पहुंचे तो देखा ग्राउंड फ्लोर पर रखे इंवर्टर के तार हटाए हुए हैं। संदेह पर दुकान में रखे सामान को चेक किया तो उसमें से मेमोरी कार्ड की दो पेटी कम थीं, जिनमें करीब 10 लाख कीमत के 1000 मेमोरी कार्ड थे।

उनकी शॉप में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जो प्रथम तल पर रखे इंवर्टर से चल रहे थे। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो उसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति बुधवार रात 9:38:50 बजे दुकान में दाखिल होता है। वारदात कर 9:41:32 पर निकल जाता है। उसने लांग जैकेट पहनी हुई थी और चेहरा भी ढका हुआ था।
विज्ञापन


शॉप संचालक ने बताया कि चोर ने मास्टर चाभी या डुप्लीकेट चाभी से गेट खोले होंगे, क्योंकि गेट के बाहर से ताले लगे हुए थे। उन्होंने कविनगर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। एसओ कविनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

वारदात में शॉप पर काम करने वाले किसी कर्मचारी की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। शॉप संचालक ने बताया कि चोर को शॉप के बारे में पूरी जानकारी थी। वह सबसे महंगी मेमोरी कार्ड की पेटियां ही ले गया है। उनके यहां चार कर्मचारी हैं, जिनमें से एक कर्मचारी एक नवंबर से दुकान पर नहीं आ रहा है। एक अन्य कर्मचारी ने चार माह पहले ही उनके यहां से नौकरी छोड़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें