फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को बचाने में टैम्पो पलटा, एक मरा

Thu, 10 Nov 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
रामकोट में कांशीराम कॉलोनी के पास एक बाइक सवार को बचाने में टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। हालांकि बाइक सवार लोग भी गिरकर चोटिल हो गए थे। घटना में बाइक सवार व टैम्पो में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक टैम्पो जिला मुख्यालय से महोली की ओर जा रहा था। जब टैम्पो कांशीराम कॉलोनी के पास पहुंचा, तभी अचानक एक बाइक चालक टैम्पो के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने में टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। साथ ही बाइक पर सवार लोग भी गिर गए।

हादसे में टैम्पो में सवार रामकोट इलाके के बड़ौरा गांव निवासी मरणासन्न हो गया। पुलिस ने उसे फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि बाइक सवार लोग व टैम्पो में सवार दो अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए।
विज्ञापन


घटना के बाद सभी गंतव्य के लिए निकल गए। जानकारी होने पर मृतक के परिवारीजन मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें