तीन साल पहले मेरठ में हुई कारोबारी से डकैती मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को सिहानीगेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी इमरान उर्फ मालू निवासी आड़ गांव थाना मुंडाली मेरठ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को पुराना बस अड्डा क्षेत्र का रहने वाला है।
एसएचओ सिहानीगेट अवनीश दीक्षित ने बताया कि पीड़ित दिनेश कारोबारी ने उस घटना का केस मेरठ में डकैती का केस दर्ज कराया था। जहां से केस की जांच ट्रांसफर होकर सिहानीगेट थाना आ गई थी।
हालांकि इमरान के चार साथियों को पकड़ कर मेरठ पुलिस ने उसघटना का खुलासा कर दिया था, लेकिन इमरान पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की कुर्की कराने के प्रयास किया। इसी दौरान शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को बस अड्डा को गिरफ्तार किया है।
शराब और डोडा पाउडर की तस्करी में चार गिरफ्तार
गाजियाबाद। नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह चेकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से शराब की पांच पेटियां हरियाणा मार्का की शराब बरामद की है। पकड़े गए आरोपी अवधेश निवासी नरसैना बुलंदशहर, गोलू निवासी आरा बिहार, और बंटी निवासी कैला भट्टा हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उधर, सिहानी गेट पुलिस ने ढाई किलो डोडा पाउडर के साथ सोनू निवासी मोरटा को भी चेकिंग के साथ गिरफ्तार किया है।