फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की प्रापर्टी पर ‘कब्जे का खेल’

Fri, 24 Feb 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
ground - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंबेडकर रोड स्थित बाग भटियारी कालोनी की कुछ जमीन पर अब मालिकाना हक का ‘खेल’ शुरू हो गया है। दो पक्ष इस जमीन पर अपना-अपना हक जता रहे हैं। एक पक्ष ने इस मामले में नगर आयुक्त से शिकायत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी भी इस खेल में शामिल हैं।
विज्ञापन


नगर निगम को भेजे पत्र में शिकायतकर्ता ने कहा है कि बाग भटियारी में उनकी जमीन पर कुछ किराएदार हैं। लंबे समय से रहते चले आ रहे यह किराएदार अब जमीन पर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि इसके लिए नगर निगम के कुछ कर्मचारियों के साथ मिलकर वह हाउस टैक्स अपने नाम से लगवाना चाहते हैं।

इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। दूसरी ओर अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि वे इस मामले की जांच कराएंगे और निगम कर्मचारी या अन्य कोई भी जो दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें