फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर और पत्नी को मारी गोली

Sun, 10 Jul 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
मौत की सेल्फी! - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 विजय नगर में रोड रेज के बाद कार सवारों ने प्रॉपर्टी डीलर प्रवेश को गोली मारकर घायल कर दिया, उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी प्रीति भी गोली लगने से घायल हो गई। दोनों का दिल्ली जीटीबी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


खैरातीनगर निवासी प्रवेश शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोस्त केसाथ घर लौट रहे थे। विजयनगर में एनएच-24 पर उनकी बाइक  से कार की टक्कर हो गई। इस दौरान उनकी कार सवारों से जमकर कहासुनी हुई।

इसके बाद वह घर पहुंचे ही थे, तभी कार सवार उनके घर आ धमके और उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली प्रवेश के हाथ और पीठ में लगकर निकल गई। दूसरी गोली उन्हें बचाने आई उनकी पत्नी प्रीति केहाथ और कूल्हे में लगी।
विज्ञापन


इससे कोहराम मच गया। हमलावर भाग गए। घायलों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जीटीबी रेफर किया गया है। सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल रोड रेज का मामला लग रहा है, इसके अलावा भी कई एंगलों से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें