फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से आठ माह तक रेप

Fri, 12 Aug 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक युवती से शादी का झांसा देकर आठ माह तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती का आरोप है कि युवक अब शादी से इंकार कर रहा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।वसुंधरा निवासी युवती नोएडा की निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन


जनवरी 2016 में युवती की मुलाकात नोएडा की एक पार्टी में वसुंधरा सेक्टर-4 निवासी राहुल उपाध्याय से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और कुछ समय बाद प्यार हो गया। राहुल ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद एक फ्लैट में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने बताया कि इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

जब वह युवक से शादी के लिए कहती तो वह टाल जाता। अप्रैल में युवक ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने राहुल के घर जाकर उसके माता-पिता को सारी बात बताई। अब युवक के माता-पिता ने उसको घर से निकाल दिया है। आरोप है कि राहुल गाजीपुर दिल्ली में किराये के मकान में रह रहा है और उसका मोबाइल भी बंद हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को युवती ने थाना इंदिरापुरम आकर मामले की शिकायत दी। एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

युवती को भी साथ ले गया, बाद में शादी से किया इंकार
युवती ने बताया कि घरवालों के निकालने पर राहुल ने उसे शादी का आश्वासन दिया और अपने साथ ले गया। इस दौरान एक रात उन्होंने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर गुजारी। सुबह गाजीपुर में कमरा लिया लेकिन वहां पहुंचकर शादी से इंकार कर दिया। इस दौरान युवती की मांग भरते हुए मोबाइल पर वीडियो भी बनाया और कहा कि उनकी शादी हो गई। बाद में वह वीडियो भी डिलीट कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें