फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्तियाज की तलाश में बरेली में डटी पुलिस

Wed, 08 Feb 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
audi accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरापुरम में ऑडी-ऑटो की टक्कर मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने नकली चालक सैय्यद इम्तियाज कादरी की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को बरेली में कई जगह छापेमारी की। टीम उसकी धरपकड़ के लिए अभी भी बरेली में डटी हुई है।  उपनिरीक्षक सनत मिश्रा ने बताया कि असली इशहाक से बात करने के बाद सैय्यद  इम्तियाज कादरी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी गई।
विज्ञापन


लेकिन इम्तियाज परिवार के साथ फरार हो गया। इम्तियाज के रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर मिले हैं। इनसे संपर्क कर इम्तियाज की तलाश जारी है। साथ ही कई टैक्सी स्टैंडों पर इम्तियाज के बारे में टैक्सी चालकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा है। पुलिस ने इम्तियाज के घर पर डेरा जमा लिया है।

बता दें कि इंदिरापुरम में नहर रोड पर 27 जनवरी को देर रात ऑडी कार की टक्कर से ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।  इम्तियाज मूल रूप से मुंबई का रहने वाला है। पुलिस को शक है कि वह मुंबई भाग सकता है। पुलिस को मुंबई में उसके पते का सुराग मिला तो एक टीम मुंबई में भी छापेमारी करेगी।         
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें