फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड: 24 घंटे में दें सूचना, साइबर सेल कराएगी रुपये वापस

Fri, 02 Dec 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Online - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अब प्लास्टिक मनी का चलन बढ़ने वाला है, ऐसे में ऑनलाइन फ्रॉड और भी बढ़ने की आशंका है। ऑनलाइन फ्रॉड के बढ़ते मामलों से निबटने के लिए साइबर सेल ने इसका एक तोड़ निकाला है। साइबर सेल का दावा है कि अगर फ्रॉड होने के 24 घंटे के भीतर पीड़ित साइबर सेल को इसकी लिखित सूचना दें,

तो करीब 90 प्रतिशत मामलों में ठगी गई रकम वापस करा दी जाएगी।पिछले दो माह में साइबर सेल ऐसे 10 लोगों के लाखों रुपये वापस करा चुकी है। गुलधर के कौशल तोमर से 41 हजार रुपये ठगे गए थे। इनके 30 हजार रुपये वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन


इसी तरह बनवारी नगर सिहानी के चेतन बंसल के 7500 रुपये, सरिता तनेजा निवासी अशोक नगर के 6000 रुपये, शचि सिंह राजनगर के 15 हजार रुपये, सुशीला निवासी नेहरूनगर के 10 हजार रुपये, सुशील कुमार निवासी ग्राम अटौर के10 हजार रुपये, डॉ. कुमार जय संतोष अस्पताल के 34 हजार रुपये, विनोद चंद पंत निवासी इंदिरापुरम के 20 हजार रुपये,

असलम खां निवासी कविनगर के 9000 रुपये और शिरीन लांबा निवासी वैशाली के 53 हजार रुपये वापस कराए गए हैं। शिरीन लांबा, सुशीला और शचि सिंह का कहना है कि उन्हें मोबाइल एसएमएस के जरिए पता चला था कि उनके एकाउंट से रकम निकाली गई है। इनका मानना है कि इनके बैंक एकाउंट या डेबिट-क्रेडिट कार्ड को हैक कर पैसे निकाले गए थे।

इस संबंध में साइबर सेल के प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि ऑनलाइन ठगी करने वाले फर्जी आईडी पर लिए गए सिम कार्ड के जरिए कॉल कर और एटीएम या डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर वारदात करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में ठगों को तुरंत पकड़ना तो बेहद मुश्किल है, लेकिन ऑनलाइन फ्रॉड के रुपये वापस कराए जा सकते हैं।

दरअसल, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन 72 घंटे के बाद किया जाता है। इसके अलावा ट्रांजेक्शन के तीन गेटवे होते हैं, जिन पर उसे होल्ड कराया जा सकता है। लिहाजा अगर 24 घंटे के भीतर साइबर सेल को सूचना मिल जाए तो रकम वापस कराना संभव है। बता दें कि ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह राहत देने वाली खबर है।
विज्ञापन


हैकिंग मामलों का भी निस्तारण
फेसबुक, जीमेल, याहू और अन्य सोशल साइट्स के दुरुपयोग कर हैकिंग के पांच मामलों का भी निस्तारण किया गया है। इनमें चार युवतियों के फेसबुक अकाउंट हैक कर लिए गए थे। उनका दुरुपयोग करने से रोका गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें