फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पर सेल्फी लेते दो छात्रों को लगा करंट

Mon, 27 Jun 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद(ब्यूरो)। गुलधर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की छत पर चढ़कर सेल्फी ले रहे दो छात्र करंट लगने से झुलस गए। एक छात्र की हालत गंभीर है, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे छात्र की हालत ठीक है।
विज्ञापन


संजयनगर ए-ब्लॉक में रहने वाला कुणाल (16) देहरादून पब्लिक स्कूल में 10वीं का छात्र है। शनिवार शाम वह दोस्त मयंक त्यागी और एक अन्य के साथ गुलधर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। तीनों सेल्फी लेने के लिए स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी (ट्रेन) की छत पर चढ़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेल्फी लेते समय कुणाल और मयंक  ओवर हेड इलेक्ट्रिक  वायर (ओएचई) की चपेट में आ गए। कुणाल को जोरदार करंट लगा, वह झुलसने के अलावा ट्रेन से गिरकर घायल भी हो गया।
विज्ञापन


जबकि मयंक को हल्का करंट लगा, जिससे वह मामूली रूप से झुलसा। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने कुणाल के फोन से उसके परिजनों को सूचना दी। कुणाल के चाचा रवींद्र मौके पर पहुंचे और उसे शिवम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे सर्वोदय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सर्वोदय अस्पताल से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। कुणाल के पिता गजेंद्र नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गजेंद्र ने बताया कि उनके दो बच्चों में कुणाल बड़ा है, उससे छोटी एक बेटी है।

कुणाल के दादा जय कुमार ने बताया कि कुणाल घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ घूमने जा रहा है, इसके बाद रेलवे स्टेशन से उनके पास घटना की सूचना आई। कविनगर एसएचओ ने बताया कि परिवारवालों ने पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी थी, पुलिस को शिवम अस्पताल से आए मीमो से हादसे का पता चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें