फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं मंजिल पर फ्लैट में लगी आग

Fri, 29 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वैभवखंड स्थित गौड़ ग्रीन सिटी सोसायटी के नौवीं मंजिल पर फ्लैट के एसी में बृहस्पतिवार शाम आग लग गई। गनीमत रही कि इस दौरान कमरे में सो रही महिला और उनकी बेटी आग की चपेट में नहीं आए। लाखों का सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से करीब एक घंटे में आग बुझाई।
विज्ञापन


गौड़ ग्रीन सिटी की नौवीं मंजिल स्थित फ्लैट संख्या डी-9030 में निजी कंपनीकर्मी शारिब रिजवी पत्नी शैला  और बेटी अलीजा के साथ रहते हैं। दोपहर में शैला और अलीजा बेडरूम में सो रहे थे।

इस दौरान अचानक एसी से धुआं उठते देख पड़ोसियों ने शोर मचाकर दोनों को जगाया। वह बेटी के साथ फ्लैट से बाहर निकली। आग ने पूरे फ्लैट को चपेट में ले लिया। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


बाद में फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। एफएसओ अजय शर्मा ने बताया कि बिल्डिंग का फायर फाइटिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था। जांच की जा रही है कि बिल्डिंग को फायर एनओसी दी गई है या नहीं। सिस्टम काम नहीं करने के बाद आरडब्ल्यूए या बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें