फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में नूपुर तलवार संग रहेगी हत्यारोपी प्रीति

Mon, 04 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
मर्डर
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर धीरज हत्याकांड में गिरफ्तार हत्यारोपी पत्नी प्रीति डासना जेल में नीरा यादव और नूपुर तलवार के साथ रहेगी। इसी महिला बैरक में सांसद नरेंद्र कश्यप की पत्नी देवेंद्री भी  बंद है।
विज्ञापन


बिल्डर जितेंद्र तोमर का हत्यारोपी बेटा अमित और मौसेरे भाई धीरज का हत्यारोपी वरुण दोनों मुलाहजा बैरक में बंद हैं। इन दोनों हत्याकांडों और उनके खुलासे की चर्चा डासना जेल में भी है।

नूपुर तलवार देश की सबसे चर्चित मर्डर मिस्ट्री आरुषि-हेमराज हत्याकांड में सजा काट रही है, जबकि पूर्व मंत्री नीरा यादव नोएडा प्लांट आवंटन घोटाले में सजायाफ्ता है। देवेंद्री, हिमांशी दहेज मृत्यु केस में जेल में बंद है।
विज्ञापन


बता दें कि 26 जून की रात सदरपुर में हुई प्रॉपर्टी डीलर धीरज की हत्या अवैध संबंधों में बाधक बनने पर पत्नी प्रीति ने प्रेमी देवर केसाथ मिलकर कराई थी। 29 जून को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। 26 जून की रात ही आरडीसी में बिल्डर जितेंद्र तोमर की हत्या की गई थी। एक जुलाई को पुलिस ने खुलासा किया कि बेटे अमित ने संपत्ति विवाद में उनकी हत्या की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें