फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम घोटाला: कुशवाहा के मोहल्ले में बजेगी डुगडुगी, अंटू मिश्रा कोर्ट में पेश

Thu, 22 Dec 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
court shimla
विज्ञापन
यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और दवा कारोबारी रईस आलम सिद्दीकी के खिलाफ एक मामले में सीबीआई कोर्ट ने कुर्की की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई अब आरोपी बाबू सिंह कुशवाहा और रईस आलम सिद्दीकी के मोहल्ले में डुगडुगी बजाने की तैयारी कर रही है। उधर इसी मामले में ही बसपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे अनंत कुमार उर्फ अंटू मिश्रा बुधवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए।

यूपी के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा के खिलाफ दायर चार्जशीट में बाबू सिंह कुशवाहा, आरपी जायसवाल, महेंद्र कुमार पांडेय, रईस आलम सिद्दीकी का भी नाम है। अनंत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। जबकि आरपी जायसवाल ने विगत दिनों कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन


बुधवार को इस मामले में अनंत कुमार मिश्रा और महेंद्र पांडेय कोर्ट में पेश हुए। बीमारी के चलते आरपी जायसवाल को कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका। जबकि रईस आलम सिद्दीकी और बाबू सिंह कुशवाहा के अधिवक्ताओं ने उनकी हाजिरी माफी की अर्जी कोर्ट में दी। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने दोनों की अर्जियों को खारिज करते हुए उनके खिलाफ 82 के तहत कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें