वेव सिटी रोड पर नाइट वॉक कर रही महिला से एक युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इस संबंध में कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
महिला ने बताया कि वह हाउस वाइफ हैं। शुक्रवार रात बच्चों केसाथ वेव सिटी रोड पर टहल रही थीं, तभी दिल्ली निवासी सचिन आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करते हुए शोर मचाया तो भीड़ लग गई।
लोगों को देख आरोपी भाग गया। एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया ने बताया कि छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।