फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-24 पर स्कूटी समेत दो लाख लूटे

Wed, 11 May 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक सवार तीन बदमाशों ने परचून कारोबारी के दो कलेक्शन एजेंटों से स्कूटी समेत 2.05 लाख रुपये लूट लिए। वारदात एनएच-24 पर लालकुआं के पास मंगलवार देर शाम अंजाम दी गई।
विज्ञापन


छपरौला निवासी राजीव कुमार परचून कारोबारी हैं। राजीव के दो कलेक्शन एजेंट सोनू निवासी छपरौला और जॉनी निवासी बिजनौर हैं। यह दोनों इंदिरापुरम, खोड़ा और नोएडा से दो लाख पैंतालीस सौ रुपये लेकर लाल रंग की स्कूटी पर वापस लौट रहे थे।

पैसे स्कूटी की डिग्गी में रखे थे। जॉनी ने बताया कि विजयनगर बाईपास पुलिस चौकी के पास ग्रे रंग की बाइक पर आए तीन बदमाशों ने स्कूटी में साइड से टक्कर मारी। रोडरेज का बहाना कर तीनों युवकाें ने उन पर रौब गालिब किया।
विज्ञापन


माफी मांगकर वह दोनों वहां से चले आए। इसके बाद बाइक सवार बदमाशों ने तीन किलोमीटर तक उनका पीछा किया। नगर कोतवाली क्षेत्र में लालकुआं के पास सर्विस रोड पर मुड़ते ही उन्हें रोक लिया। पिस्टल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और स्कूटी छोड़कर भाग जाने के लिए कहा।

घबराकर उन्होंने स्कूटी छोड़ दी। बदमाश स्कूटी लूटकर लालकुआं की ओर भाग गए। लूट की सूचना जॉनी ने कंट्रोल रूम और राजीव को दी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी सलमान ताज और सीओ प्रथम ने कलेक्शन एजेंटों से पूछताछ की।

लुटेरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया गया, मगर वह नहीं मिले। एसपी सिटी का दावा है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

100 मीटर पर खड़ी थी पीसीआर
वारदात की सूचना के बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 100 मीटर दूर ही पीसीआर वैन खड़ी थी। पुलिस से बेखौफ लुटेरे पुलिसकर्मियों के सामने से भाग गए। पुलिसवालों ने उन्हें रोकने की भी कोशिश नहीं की। नगर कोतवाली क्षेत्र में तीन माह पहले घटनास्थल के पास बाइक सवार से चेन अंगूठी लूट ली गई थी, इस वारदात का खुलासा भी अब तक पुलिस नहीं कर सकी है।


एसबीआई की शाखा में चोरों ने लगाई सेंध

एनएच-24 पर डासना स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चोरी की कोशिश की गई। हालांकि वह स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सके। उनकी यह हरकत बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

बैंक के अकाउंटेंट हिमांशु ने एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो सब अस्त-व्यस्त था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई तो उसमें दो युवक दिखे, जो रविवार शाम करीब चार बजे पीछे की दीवार में कूमल करके घुसे।

उन्होंने चेहरे कपड़े से ढके हुए हैं। वह बैंक को खंगालते हैं। अलमारियां खोलते हैं। स्ट्रांग रूम तक जाने की कोशिश करते हैं, मगर सफल नहीं होते। एक घंटे बाद वहां से बिना कुछ लिए निकल जाते हैं। एसओ मसूरी ने बताया कि बैंक का अलार्म खराब पड़ा है, वह नहीं बजा।

सिक्योरिटी गार्ड बैंक बंद होते ही चला जाता है। बता दें कि इस बैंक में इससे पहले भी चोरी की कोशिश हो चुकी है। वर्ष 2010 में स्ट्रांग रूम तोड़ने की कोशिश की गई थी। इसके अलावा वर्ष 2012 में किशोरों ने चोरी की कोशिश की थी। बैंक से वह एक कैमरा चोरी कर ले गए थे, कैश नहीं चुरा पाए थे।

सांसद आवास के बाहर से बाइक चोरी

शहर में चोरों के हौंसले बुलंदी पर हैं। वीआईपी स्थानों पर भी वाहन चोर हाथ साफ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वाहन चोरों ने इस बार सांसद आवास के बाहर से भी बाइक उड़ा ली। वारदात की रिपोर्ट कविनगर थाने में दर्ज करा दी गई है।


सुभाष नगर घूकना निवासी राजपाल सिंह राघव के अनुसार वह अपने साथी भरत लाल के साथ राजनगर स्थित आर-2/27 सांसद वीके सिंह के आवास पर किसी काम से गया था। इस दौरान उन्होंने अपनी बाइक सांसद आवास के बाहर ही खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वापस लौटकर आए तो देखा उसकी बाइक गायब है। उसने तत्काल कंट्रोल रूम को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें