थाना क्षेत्र में एक युवक ने किशोरी (17) के परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद किशोरी को अगवा कर ले गया और उसके साथ रेप किया। मसूरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी है।
किशोरी के भाई का आरोप है कि कालोनी में ही रहने वाला आटो चालक शावेज शनिवार को उनके घर में आया था। उसने उनके परिजनों को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसकी बहन को अगवा कर ले गया।
रात को जब वह घर लौटा तो उसने काफी देर तक घर का दरवाजा बजाया, लेकिन किसी ने रातभर गेट नहीं खोला। मंगलवार सुबह जब परिजन होश में आए तो उन्होंने दरवाजा खोला। उन्होंने घर में बेटी को देखा तो वह नहीं दिखी। इसके बाद उन्होंने मसूरी थाने में शावेज के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
उधर, मंगलवार दोपहर को किशोरी ने भाई को कॉल कर बताया कि शावेज ने उसके साथ रेप किया है और वह उसे पुराना बस अड्डा पर छोड़कर भाग गया है। इस मामले में परिजनों ने बुधवार को शावेज के खिलाफ मसूरी थाने में रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं, इस संबंध में मसूरी एसएचओ दिनेश यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
पार्क में युवती से रेप करने का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
विजयनगर के एक पार्क में युवती से रेप करने के आरोपी प्रेमी सरताज को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक महिला समेत उसके दो साथी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
एसएचओ विजयनगर ने बताया कि सरताज की गिरफ्तारी हो गई है, बाकी आरोपी भी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। बता दें कि रविवार को मेरठ से युवती को बहला-फुसला कर लाए एक प्रेमी ने पार्क में उसके साथ रेप किया था।
इसके बाद उसने उसे दो दोस्तों से भी गैंगरेप कराने की कोशिश की थी। विरोध करने पर उसे पीटा और जबरन ट्रेन में बैठाकर वापस मेरठ भेज दिया था। इस बाबत मंगलवार को सरताज और एक महिला समेत चार के खिलाफ विजयनगर थाने में रेप और गैंगरेप की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।