फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने की था बेटी की हत्या

Sat, 26 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कंचन पार्क कालोनी में 12 दिन पहले हुई आठ वर्षीय इकरा की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि इकरा की हत्या मां और उसके प्रेमी ने अवैध संबंध छिपाने के लिए की थी।
विज्ञापन


इकरा ने मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि कंचन पार्क कालोनी निवासी यासीन ने 12 मार्च को बेटी इकरा (8) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

13 मार्च को देर रात कालोनी में उसका शव रेत के ढेर पर बोरे में मिला था। पुलिस जांच के दौरान पड़ोसियों ने मृतका की मां राशिदा पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने राशिदा के मोबाइल कॉल डिटेल चेक की तो पता चला कि पास ही रहने वाले शहनवाज के फोन पर रोजाना दोनों की करीब 100 कॉल होती हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने इकरा की रस्सी से गला घोटकर हत्या करना कुबूल किया। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच पिछले डेढ़ वर्ष से अवैध संबंध हैं।

करीब एक सप्ताह पूर्व इकरा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। वह यह बात यासीन को बताने के लिए कह रही थी। इसलिए दोनों ने उसकी 12 मार्च को गला घोंट कर हत्या कर दी थी।

इसके बाद शव को बोरे में बंद कर घर के डबल बेड में रख दिया। दूसरे दिन शहनवाज बोरे को कालोनी में फेंक कर भाग गया था। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि दोनों को बृहस्पतिवार शाम साढ़े चार बजे लोनी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

राशिदा की बहन से की रेप की कोशिश
शहनवाज रिश्तेदारी में राशिदा के चाचा का बेटा है। करीब तीन वर्ष पूर्व उसने राशिदा की बहन से रेप की कोशिश की थी। परिजनों ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन राशिदा ने दोनों पक्षों का फैसला करा दिया था। इसके बाद शहनवाज ने राशिदा के घर के पास ही मकान किराए पर ले लिया। डेढ़ साल से दोनों के अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें