फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसवा कस्बे में तनाव, पीएसी तैनात

Sat, 26 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
हंसवा कस्बे में बंद बाजार
विज्ञापन
थरियांव थाना क्षेत्र के हंसवा कस्बे में अंडे की दुकान पर पैसे के लेनदेन के मामूली विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कस्बे की दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिर गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को पकड़ लिया। तब मामला शांत हो सका। ऐतिहात के तौर पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी पीरमोहम्मद की अंडे और फल की दुकान है। कोल्ड स्टोर मालिक बुद्धराज का बेटा प्रिंशू साथियों के साथ बुधवार रात शराब के नशे में अंडे खाने पहुंचा। तभी उसका दुकानदार पीर मोहम्मद से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

झगड़ा होते देख दो पक्षों के लोग इकट्ठा हो गए। एक पक्ष के लोगों ने दुकानें बंद कर दी। तनाव के  हालात होने की खबर पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीरमोहम्मद ने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में आरोपियों ने उनकी दुकानों का सामान फेंक दिया और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी प्रिंशू और राजू को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें