फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता पॉलीटेक्निक छात्र की गोली मारकर हत्या

Fri, 10 Feb 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
विज्ञापन
मृतक शुभम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असालतनगर-जलालपुर रोड पर पॉलीटेक्निक के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र सात फरवरी की रात से लापता था। उसका शव रोड पर खंडहरनुमा एक कमरे में अर्धनग्न हालत में मिला।
विज्ञापन


कमरे से करीब 200 मीटर की दूरी पर खेल मैदान में ब्लड मिलने से आशंका है कि हत्या सेे पूर्व छात्र के साथ मारपीट की गई होगी और बाद में उसे घसीटते हुए कमरे तक लाया गया होगा। छात्र के कंधे और मुंह के पास गोली लगी है। मुरादनगर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ जांच कर रही है। मृतक के पिता ने दो युवकों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

जलालपुर रोड स्थित गंगा विहार कालोनी में जय कुमार परिवार समेत रहते हैं। वह ग्रेटर नोएडा में होंडा कार कंपनी में क्वालिटी कंट्रोल सेक्शन में नौकरी करते हैं। उनके मुताबिक, उनका इकलौता बेटा शुभम (20) मेरठ के जेपी इंस्टीट्यूट में पॉलीटेक्निक तृतीय वर्ष का छात्र था और मेरठ में अपनी बुआ के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


छह फरवरी को वह मुरादनगर आया था। सात फरवरी की रात करीब 8:30 बजे शुभम बाइक पर निकला था। करीब 15 मिनट बाद उसने बहन के मोबाइल पर मैसेज किया कि वह मोनू निवासी बंदीपुर के साथ है। इसके बाद शुभम का मोबाइल बंद हो गया।

परिजनों ने तलाश शुरू की और सुराग नहीं लगने पर बुधवार शाम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे मकान से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित खेल ग्राउंड में खून पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची और जमीन पर खून के धब्बे देखते-देखते असालतनगर मार्ग पर करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित खंडहरनुमा बने कमरे में पहुंची, जहां शुभम की लाश थी।

शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं था। ईंट से ताबड़तोड़ वारकर मुंह कुचला गया था। कंधे और मुंह के पास गोली के निशान थे। पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की पहचान कराई। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पिता जय कुमार ने बंदीपुर गांव निवासी मोनू और आदित्य को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में आदित्य को हिरासत में लेकर पूछताछ चल रही है। मौके से खून में सनी ईंट बरामद हुईं हैं।

शुुभम की हत्या में नामजद मोनू भी छह माह पहले गोली लगने से घायल हुआ था। मोनू और शुभम दोस्त थे। हमले के बाद से दोनों में बोलचाल बंद हो गई थी, माना जा रहा है कि कहीं मामला उसी विवाद से तो नहीं जुड़ा है। हालांकि अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। 

छात्र की मौत से परिवार में कोहराम
शुभम इकलौता पुत्र था। जय कुमार की बड़ी बेटी नेहा की शादी हो चुुकी है जबकि छोटी बेटी अंशु पढ़ाई कर रही है। मौत की सूचना पर मां पूनम, दोनों बहनों और पिता जय कुमार का रो-रो कर बुरा हाल है। जय कुमार मूलरूप से सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें