फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार में कूमल कर उड़ाई लाखों की ज्वैलरी

Tue, 22 Nov 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोविंदपुरम स्थित ज्वैलरी की दुकान में चोरों ने दीवार में कूमल कर छह लाख रुपये कीमत की सोने और चांदी की ज्वैलरी पर हाथ साफ कर दिया। कविनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित राजीव जैन गोविंदपुरम के जी ब्लाक में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी गोविंदपुरम स्थित पानी की टंकी के सामने डी ब्लाक मार्केट में पारस ज्वैलर्स नाम से दुकान है। राजीव ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर गए थे।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान में सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने दुकान की पीछे वाली दीवार पर एक कूमल देखा। इसी कूमल से दुकान में चोर घुसे थे। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ कर अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन


 चोरों ने दुकान ने रखी अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े 13 किलो चांदी और सवा तोले सोने की ज्वैलरी समेत कुछ नगद रुपये भी उड़ा लिए। इस संबंध में राजीव ने सोमवार को कविनगर थाने में पहुंचकर चोरी की तहरीर दी।

वहीं, एसओ कविनगर अवधेश यादव ने बताया कि फॉरेेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर घटना की जांच कराई गई है। मौके से बदमाशों के फिंगर प्रिंट लिए गए हैं। वहीं दुकान के आसपास लगे कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।

इसी दुकान में मई में हुई थी लूट
पीड़ित ज्वैलर्स का कहना है कि तीन मई को उनकी शॉप पर लूट की घटना भी हुई थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी पुलिस आज तक उस लूट का खुलासा नहीं कर सकी है। बता दें कि तीन मई को हथियार बंद बदमाशों राजीव जैन को दुकान में बंधक बनाकर लाखों रुपये की ज्वैलरी लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


इस घटना के बाद ही उन्होंने दुकान में कैमरे लगवाए थे, लेकिन चोरी के दौरान बदमाश कैमरे समेत डीवीआर भी ले उड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें