मेरठ रोड तिराहा पर दो कारें एक साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों कार वहां से जा चुकी थीं। हालांकि करीब आधा घंटे तक मेरठ रोड पर जाम लगा रहा।
रविवार सुबह सात बजे मेरठ तिराहा के पास दो कारें दिल्ली से मेरठ की ओर जा रही थीं, तभी एक साइकिल सवार युवक सड़क किनारे से हटकर बीच में आ गया। सड़क पर आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे कार के पीछे आई कार ने आगे वाली कार को टक्कर मार दी।
इससे दोनों कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद दोनों कार सवार चालकों में कहासुनी हुई। इसके बाद सड़क पर करीब 10 मिनट जाम लग गया। राहगीराें ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों कार चालक वहां से जा चुके थे।