मिलक दुहाई गांव में सोमवार रात एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायकों वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
नोएडा सूरजपुर के पाली गांव निवासी ज्ञान सिंह ने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने बेटी प्रिया (20) की शादी अंकित और कंचन की शादी अमित पुत्र शिवकुमार निवासी मिलक दुहाई से की थी। आरोप है कि दहेज कम लाने पर ससुराल वाले दोनों बहनों को प्रताड़ित करते थे।
सोमवार रात गांव के लोगों ने उन्हेें सूचना दी कि प्रिया (20) की हत्या हो चुकी है। सूचना मिलते ही वे परिवार सहित मौके पर पहुंचे तो प्रिया का शव चुन्नी के सहारे लटक रहा था। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ज्ञान सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में कार और रुपयों की मांग कर रहे थे। एसओ आरपी शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति अंकित और सास गाजो के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।