फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर के घर ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Sun, 03 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कविनगर सी-ब्लॉक में एक मीडिया हाउस के ब्रांड मैनेजर के घर से लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।  बनारस निवासी अभिषेक राय कविनगर सी ब्लॉक 141 में किराए पर पत्नी प्रीति के साथ रहते हैं।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब 8 बजे अभिषेक दिल्ली गए थे, जबकि प्रीति दोपहर बाजार गई थीं। मकान मालिक भी पत्नी के साथ कहीं गए हुए थे। इसी दौरान पीछे वाली गली के गेट का ताला तोड़कर चोर सोसायटी में घुसे।

फिर मकान का एक गेट और तीन ताले तोड़कर चोरी की। प्रीति ने बताया कि चोरों ने उनकी अलमारी से 20 हजार रुपये, तीन तोले की सोने की चेन, तीन बालियां, दो चांदी की पायल और चांदी के बिछुवे चुराए।
विज्ञापन


मकान मालिक दोपहर दो बजे घर लौटे तो उन्होंने देखा कि अभिषेक के कमरों के ताले टूटे पड़े हैं। घटना की पुलिस को सूचना दी गई। कविनगर पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट ने छानबीन की। कविनगर एसएचओ ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें