फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनावनी गैंगरेप कांड का मुख्य आरोपी अफरोज बिहार से गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंदिरापुरम के कनावनी गांव में पांच वर्षीय बच्ची से गैंगरेप और उसकी हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी अफरोज को बिहार पुलिस ने सोमवार को खगड़िया से धर दबोचा। गाजियाबाद पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने खगड़िया रवाना हो गई है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन


इंदिरापुरम के कनावनी गांव में 31 मार्च को पांच वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही रहने वाले राज मिस्त्री अफरोज और उसके साथी रामाशीष ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव निर्माणाधीन घर में छिपा दिया था। पुलिस ने उसी रात मकान से बच्ची का शव बरामद किया था।

घटना के करीब एक सप्ताह बाद पुलिस ने रामाशीष को गांव से ही गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि घटना के दिन वह और अफरोज एक साथ गांजा पी रहे थे। इसके बाद उन्होंने बच्ची से गैंगरेप किया। इसके बाद से पुलिस लगातार अफरोज की तलाश में जुटी रही। पुलिस की दो टीमें करीब 10 दिन बिहार में डटी रहीं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बिहार पुलिस ने अफरोज को उसके खगड़िया स्थित गांव से धर दबोचा। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि खगड़िया के एसएसपी अनिल कुमार ने फोन पर बताया है कि उनकी टीम ने अफरोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना इंदिरापुरम पुलिस की टीम को बिहार रवाना कर दिया गया है।

अफरोज को लाकर पूछताछ की जाएगी। इसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

व्हाट्स एप पर फोटो मंगवाकर परिजनों से कराई पहचान
खगड़िया पुलिस ने जब गाजियाबाद पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी दी तो एसएसपी गाजियाबाद ने खगड़िया पुलिस से गिरफ्तार आरोपी की फोटो व्हाट्स एप पर मंगवाई। व्हाट्स एप पर भेजे गए आरोपी के फोटो को गाजियाबाद पुलिस ने बच्ची के परिजन और गांव के लोगों को भी दिखाकर आरोपी की पहचान करवाई।
विज्ञापन


व्हाट्स एप पर आए फोटो के आधार पर अफरोज की बिहार के खगड़िया में गिरफ्तारी की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें