फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के फेसबुक आईडी पर टैग किए अश्लील फोटो

Fri, 23 Jun 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
facebook crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
खोड़ा निवासी युवती के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील फोटो टैग करने का मामला सामने आया है। युवती ने एफबी आईडी के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ थाना खोड़ा में शिकायत दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


खोड़ा की एक कालोनी निवासी युवती नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करती है। कुछ दिन पहले उनके साथ काम करने वाली दोस्त ने बताया कि उनकी एफबी अकाउट पर अश्लील फोटो टैग किए गए हैं। उन्होंने मोबाइल पर अपनी आईडी देखी तो राहुल नाम की आईडी से उनके आईडी पर अश्लील फोटो टैग किए जा रहे थे।

उन्हें अपनी एफबी अकाउंट चेक किया तो राहुल नाम का कोई भी युवक फ्रेंड लिस्ट में नहीं मिला। उन्होंने उसे फोलो भी नहीं किया है। उन्होंने शुरुआत में अपनी आईडी को डिएक्टिवेट भी किया, लेकिन दो दिन पूर्व अकाउंट को एक्टिव करने पर देखा कि वही लड़का उसे फोटो टैग कर रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की शिकायत थाना खोड़ा में दी है। खोड़ा एसएचओ जेपी चौबे ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की मदद से आईपी एड्रेस को ट्रेस कर आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें