फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर को गोली मारी, घायल

Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रेम नगर कालोनीमें दिनदहाड़े पैदल जा रही एक किन्नर को युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना को दया रानी किन्नर हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना से नाराज किन्नरों ने कालोनी में हंगामा किया।
विज्ञापन


 घायल किन्नर अन्नू शर्मा (31) निवासी के-140 सेक्टर नौ विजयनगर है। अन्नू शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से अपनी गुरू बबली से मिलने के लिए रिक्शे से निकली थी। वह करीब 10 बजे प्रेम नगर पहुंची थी।

रिक्शे से उतरकर वह पैदल चल रही थी कि पीछे से मुंह पर कपड़ा बांधकर आए एक युवक ने उनकी कमर में गोली मार दी। जब उसने मुड़कर पीछे देखा तो युवक भाग गया। इसके बाद इलाके के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने अन्नू को गंभीर हालत में एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे यशोदा अस्पताल के लिए रेफर किया। वहीं, एसपी सिटी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

जांच की जा रही है। उनका मानना है कि एक साल पहले हुए किन्नर दयारानी मर्डर केस से इस वारदात के तार जुड़े हो सकते हैं। एसपी सिटी का कहना है कि अभी पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें