थाना क्षेत्र में एक ईंटों भट्टे पर किशोरी से रेप किया गया। किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
किशोरी मुजफ्फरनगर की रहने वाली है। वह परिवार के साथ लोनी क्षेत्र में भट्टे पर ईंटो की पथाई का काम करती है।
किशोरी के परिजनों ने बताया कि 26 अप्रैल को वह भट्टे पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी 14 वर्षीय बेटी लापता हो गई। काफी तलाशने के बाद उनकी बेटी भट्टा परिसर में ही सुनसान जगह बेहोश मिली। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। बेटी ने होश आने पर भट्टे पर काम करने वाली अंकित पर रेप करने का आरोप लगाया।
इस मामले में 28 अप्रैल को लोनी कोतवाली में शिकायत की। सीओ लोनी अनिल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दो दिन तक फैसले की बात चली। इसके बाद फैसला नहीं हो पाने पर पुलिस को सूचना दी गई। मेडिकल में रेेप की पुष्टि हो गई है।