फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को कार में अगवा कर गैंगरेप

Wed, 29 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
विज्ञापन
भाटिया मोड़ पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर एक महिला को कार में अगवा कर लिया गया। बादलपुर ले जाकर फ्लैट में उससे गैंगरेप किया गया। इस संबंध में महिला ने सिहानी गेट थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। बादलपुर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में लेबर का काम करती है। बिल्डिंग का निर्माण कचौड़ा गांव निवासी वीरेंद्र नागर करा रहा है।

सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह पति की नंदग्राम में रहने वाली चाची के पास जा रही थी। भाटिया मोड़ के पास वह गुटखा लेने के लिए ऑटो से उतरी। वहां उसे कार में सवार वीरेंद्र नागर और उसका दोस्त सुशील मिले, जिन्होंने उससे कहा कि उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है।
विज्ञापन


वह उसे लेने आए हैं। वह कार में बैठ गई तो उन्होंने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसे पीने के बाद उस पर नशा छा गया। इसके बाद दोनों आरोपी उसे बादलपुर में कहीं फ्लैट में ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने रेप किया।

रात करीब 12 बजे उसे लालकुआं के पास कार से फेंककर दोनों भाग गए। वह बादलपुर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे नगर कोतवाली गाजियाबाद भेज दिया, नगर कोतवाली पहुंची तो घटनास्थल सिहानी गेट बताया गया।

वह रात करीब ढाई बजे सिहानी गेट पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में एसएसपी का कहना है कि महिला का मेडिकल कराया गया है, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई है। रेप की पुष्टि केलिए स्लाइड तैयार की गई है।

एसएसपी ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि महिला का पिछले दिनों वीरेंद्र नागर से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे निर्माणाधीन मकान की लेबर से हटा दिया गया था। महिला के पति का कहना है कि उनके परिवार का चाची से मिलना जुलना नहीं है। इससे घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें