संजय सुभाष मार्केट में कपड़े और ज्वैलरी की शॉप चलाते हैं
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। घूकना में रहने वाले ज्वैलर संजय कुमार (39) रहस्यमय हालात में गायब हो गए हैं। सिहानी गेट थाने में उनकी गुमशुदगी लिखाई गई है। संजय सुभाष मार्केट में कपड़े और ज्वैलरी की शॉप चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे संजय दुकान पर गए थे।
दुकान खोलकर आधे घंटे बाद ही वहां से कहीं चले गए। उनका मोबाइल भी बंद है। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चल सका है। एसएचओ सिहानी गेट ने बताया कि संजय की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें ढूंढ लिया जाएगा।