फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुरिया मॉल के गेमिंग सेंटर में गिरा बच्चा, हंगामा

Mon, 09 May 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गेमिंग सेंटर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुरिया मॉल स्थित गेमिंग सेंटर में रविवार शाम खेलने के दौरान एक चार साल का बच्चा गिरकर घायल हो गया। गेमिंग सेंटर के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने मॉल में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शिप्रा सनसिटी निवासी रवि सजवान नोएडा की आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। रविवार शाम मदर्स-डे पर वह पत्नी वीना और चार साल के बेटे सूर्यांश को लेकर जयपुरिया मॉल स्थित गेमिंग सेंटर में गए थे।

सूर्यांश माता-पिता से कुछ दूरी पर खेलते-खेलते अचानक गिर गया। उसकी आंख के पास मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि चोट आंख पर नहीं लगी। इसके बाद परिजनों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


गेमिंग सेंटर के कर्मचारियों का कहना था कि बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। आरोप है कि चोट लगने के बाद कर्मचारियों ने फर्स्ट एड देने में भी देरी की। जिसपर परिजन भड़क उठे।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सेंटर के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। उधर, बच्चे को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का आरोप, नहीं हैं सुरक्षा और उपचार की व्यवस्था
रवि सजवान ने आरोप लगाया कि गेमिंग सेंटर में दो साल से लेकर 10 साल तक के बच्चे एक ही जगह पर खेलते हैं। मगर यहां पर सुरक्षा और उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है। कर्मचारी भी अपने काम में मशगूल होकर लापरवाही करते हैं। उन्होंने गेमिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें