फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

Fri, 14 Apr 2017 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर बंद घरों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। खास बात यह है कि यह गैंग चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए फ्लाइट से दूसरे राज्यों में जाता था और वारदात के बाद फ्लाइट से ही वापस लौटता था।

पुलिस ने चोर से एक कार, 20 हजार रुपये और चार लाख के जेवर बरामद किए हैं। आरोपी ने चोरी की कई घटनाओं का भी खुलासा किया है। इनमें कई वारदातें दिल्ली-एनसीआर की भी शामिल हैं।
विज्ञापन


सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार रात चेकिंग के दौरान वसुंधरा सेक्टर-1 के टी प्वाइंट पर पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक कार लेकर भागने लगा लेकिन पुलिस ने कार को घेरकर यूसुफ निवासी मेरठ को दबोच लिया।

 पुलिस को कार से 20 हजार रुपये और डैश बोर्ड से एक थैले में करीब चार लाख रुपये की ज्वैलरी बरामद हुई। इसमें चार कड़े, दो कुंडल, दो चांदी के सिक्के, चांदी के गिलास, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति शामिल हैं।

यूसुफ ने बताया कि वह साथियों के साथ बंद घरों में चोरियां करता है। सीओ ने बताया कि 25 जनवरी को वसुंधरा सेक्टर-4 के एक फ्लैट में हुई चोरी में आरोपी  की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
विज्ञापन


गैंग का सरगना नदीम दिल्ली की तिहाड़ जेल में है। फिलहाल वसीम और यूसुफ गिरोह चला रहे हैं। वसीम साथियों संग फरार है। यूसुफ दो साल सऊदी अरब में भी रहा है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें