दियालाचक छलां मार्ग पर वीरवार की शाम डाबी पास बस रोककर एक व्यक्ति पर तीन अज्ञात लोगों ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। व्यक्ति पर तीनों ने कई वार किए और उसे लहुलुहान हालत में रास्ते में ही छोड़ दिया। पुलिस ने व्यक्ति को उप जिला अस्पताल हीरानगर में लाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
हीरानगर थाने से प्राप्त जाकनारी के अनुसान फिंतर बिलावर के रहने वाले 32 वर्षीय सुनील शर्मा दियालाचक की ओर आ रहे थे। लेकिन डाबी के पास कार में सवार अज्ञात लोगों ने बस के आगे कार खड़ी कर दी। इसके बाद उन्होंने सुनील को बस के नीचे उतारा और उसकपर तेजधार हथियार ने कई बार कर मौके से फरार हो गए।
लहुलुहान अवस्था में पुलिस की मदद से उसे हीरानगर उपजिला अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुनील की हालत गंभीर है और वह कुछ बोलने की स्थिति में नहीं था लेकिन फिर भी उसने तीन लोगों ने नाम बताए हैं। उन्होंने बताया कि सुनील के साथ एक ओर भी व्यक्ति था वह किसी प्रकार अपनी जान बचाकर भाग गया। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।