फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएचए में स्नैचर्स का आतंक जारी रात दो दो महिलाओं को बनाया निशाना

Sun, 21 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वसुंधरा
विज्ञापन
सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में शुक्रवार सुबह गन प्वाइंट पर महिला डॉक्टर से लूट के बाद स्नैचर्स का आतंक रात भी जारी रहा। बदमाशों ने वसुंधरा और इंदिरापुरम में और दो महिलाओं से चेन लूट की वारदात की।पहली वारदात मंगल चौक के पास मीडियाकर्मी प्रभात द्विवेदी की पत्नी के साथ हुई।
विज्ञापन


शक्ति खंड-3 निवासी प्रभात की पत्नी सीमा बेटे के साथ रात करीब नौ बजे मंगल बाजार चौक पर खरीदारी करने गईं थीं। लौटते समय दीपांशु रेस्टोरेंट के पास एक युवक ने उनकी चेन झपट ली। उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग गया। सीमा ने बताया कि जब वह मंगल चौक की तरफ से आ रहीं थीं, तो बदमाश बाइक सड़क किनारे रोक कर उस पर बैठा था।

उन्हें लगा कि वह आसपास का ही रहने वाला है।दूसरी वारदात वसुंधरा सेक्टर-16 मार्केट में रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। प्रह्लाद गढ़ी निवासी महिला मधु अपनी बहन के साथ मार्केट में खरीदारी करने गईं थीं। लौटते समय पीछे से काली बाइक पर सवार बदमाशों ने मधु की बहन से चेन लूट ली।
विज्ञापन


उन्होंने सौ नंबर पर सूचना दी गई तो पुलिस आई मगर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि घटनाओं में जिन स्नैचर गैंग का हाथ है, उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही सभी बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें