फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर आईजीएल कर्मी से लूटे 10 हजार

Wed, 17 Aug 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
लूट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
करहेड़ा के पास हिंडन नदी किनारे मंगलवार दोपहर कार सवार युवकों ने मारपीट कर एक आईजीएल कर्मी से 10 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल की बट से कर्मचारी की दाईं आंख के नीचे वार किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।लोनी के बादशाहपुर सिरौली निवासी देवेंद्र कुमार आईजीएल कंपनी में कर्मचारी हैं।
विज्ञापन


वह करहेड़ा से बंथला के बीच आईजीएल लाइन की सुरक्षा का काम देखते हैं। देवेंद्र ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह करहेड़ा में लाइन की जांच के लिए आए थे। लौटते समय वह हिंडन नदी के किनारे ही एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के सामने खड़े होकर अपने जीपीएस सिस्टम की जांच करने लगे। इस दौरान एसयूवी कार में कुछ युवक आए।

कार से पांच युवक उतरे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो एक युवक ने पिस्टल की बट से उनकी दाईं आंख के नीचे वार कर दिया। आंख के पास खून निकलने लगा और वह वहीं गिर पड़े। बदमाश उनकी जेब से 10 हजार रुपये लूटकर ले गए। एक बाइक सवार युवक की मदद से उन्होंने पुलिस को वारदात की सूचना दी और चौकी तक पहुंचे।
विज्ञापन


एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। मामला आपसी झगड़े का भी हो सकता है।

- वेतन के रुपये लूट ले गए बदमाश
देवेंद्र ने बताया कि 10 अगस्त को उन्हें 17 हजार रुपये सैलेरी मिली थी, जिसमें से 10 हजार रुपये उन्होंने एक युवक का उधार चुकाने के लिए जेब में रखे थे। युवकों ने वही रुपये लूटे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें