फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बार पर नहीं की कार्रवाई, दो को नोटिस

Wed, 24 Aug 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हुक्का बार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में चोरी छिपे चल रहे हुक्का बारों पर डीएम निधि केसरवानी ने सख्त रवैया अपनाया है। डीएम की सख्ती के बाद अब फूड सेफ्टी विभाग के डीओ अजय कुमार जायसवाल ने अपने ही दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नोटिस भेजकर उनका जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

  मामला पिछले दिनों हुक्का बार के निरीक्षण से जुड़ा है। दरअसल फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के निरीक्षकों ने उच्चाधिकारियों को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया है कि उन्होंने मौके पर हुक्का बार चलता हुआ पाया गया, मगर उन्होंने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

विभाग के डीओ ने इसे बड़ी लापरवाही मानी है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह और मनोज कुमार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है कि 9 अगस्त को रिवाज कैफे एंड लॉज और 11 अगस्त को ईएस लॉज स्पेशल हुक्का इंदिरापुरम पर निरीक्षण किया गया तो दोनों हुक्का बार चलते मिले थे।
विज्ञापन


इसके बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। इसकेअलावा न ही दोनों अधिकारियों ने तत्काल उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। डीओ अजय जायसवाल ने दोनों अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा है। उनका कहना है कि इसके बाद मामला डीएम के संज्ञान में लाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें