फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने हाईवे पर लूट करने वाले चार गिरफ्तार

Mon, 15 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विजयनगर पुलिस ने लिफ्ट के बहाने हाईवे पर लूट करने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लग्जरी कार, दो बाइक और 56 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। इसी गैंग ने पूर्व नौकर की मुखबिरी पर ट्रॉनिका सिटी में ठेकेदार से डेढ़ लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरे ललित, आसिफ खान, प्रदीप सिंह उर्फ बाली निवासी सभापुर ट्रॉनिका सिटी और समीर उर्फ सुमेर निवासी जाफराबाद दिल्ली हैं। इनका एक साथी दानिश निवासी जाफराबाद फरार हैं। यह लुटेरे एनएच-24, एनएच-58 और एक्सप्रेस-वे पर लूट चोरी करते थे।

चारों लुटेरे अब तक 15 से अधिक कार-बाइक लूट और चोरी की वारदात कर चुके हैं। पुलिस की मानें तो आसिफ खान दिल्ली में लूट की वारदातों से वांछित चल रहा था। आरोपी ललित ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एनएच-24 पर अपने मालिक और ट्रॉनिका सिटी इलाके के रहने वाले ठेकेदार हाजी मुश्ताक अली के साथ छह अगस्त की रात को तमंचे के बल पर करीब डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी। ललित एक माह पहले तक मुश्ताक अली के यहां ड्राइवर की नौकरी करता था।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार की रात चारों लुटेरे विजयनगर इलाके में एनएच-24 पर लूट की वारदात देने के लिए खड़े थे। पुलिस को आता देख चारों दिल्ली की ओर भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें